कोतवाली नगर पुलिस की गिरफ्त में छेडछाड का आरोपी ।संवाद
- फोटो : ETAH
छठवीं कक्षा की छात्रा के साथ ट्यूटर ने पढ़ाई के दौरान छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी छात्रा ने अपनी मां व अन्य परिजनों को दी। इसके बाद ट्यूटर के खिलाफ शिकायत थाना पर दी गई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में कक्षा छह की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में वरुण कुमार निवासी आवास विकास कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के पिता की ओर से आरोप लगाया गया है कि 11 वर्षीय बेटी को ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर पर वरुण कुमार हर रोज करीब चार बजे शाम को आता है। बृहस्पतिवार को पत्नी किसी कार्य से बाजार गई थी और छोटा बेटा घर पर ही था, बेटे को वरुण ने जानबूझकर कुछ सामान लेने के लिए पैसे देकर घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद बेटी घर पर अकेली रह गई तभी आरोपी द्वारा छेड़छाड़ की गई।
शाम को पत्नी के आने के बाद बेटी ने पूरी बात बताई तब थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू ने बताया है कि आरोपी ने करीब 10 दिन पूर्व से ही छात्रा को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया था, इसके बाद बृहस्पतिवार को छेड़छाड़ की गई। आरोपी का पिता एक दुकान पर कार्य करता है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।