फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: क्षय रोग पीड़ित मरीज की उपचार के दौरान मौत

Sun, 19 Jul 2026 01:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के दौरान क्षय रोग पीड़ित की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद पत्नी और बच्चे परिजन के आने का दो घंटे तक इंतजार करते रहे और वहां पर खड़े-खड़े बिलखते रहे।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के तोसियान निवासी दीपक (40) को पत्नी गुड़िया अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए भर्ती कर उपचार देना शुरू कर दिया। पत्नी गुड़िया ने बताया कि उन्हें कई दिनों से क्षय रोग से दिक्कत है। मथुरा, कानपुर समेत कई जगहों पर उपचार करा चुके, लेकिन आराम नहीं मिला। इमरजेंसी में करीब एक घंटे चले उपचार के बाद दीपक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पत्नी ने परिजन को दी। इमरजेंसी में करीब दो घंटे तक परिजन के इंतजार में पत्नी और बेटा शव के पास बैठे रोते बिलखते रहे। करीब दो घंटे बाद परिजन आए। उसके बाद शव को घर ले गए। डीटीओ डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि क्षय रोग से युवक की मौत हुई है। मृतक के घर जाकर जांच की जाएगी और पता किया जाएगा कि उपचार कहां कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें