फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में घुसे ट्रक, जीटी रोड पर लगता रहा जाम

विज्ञापन
भारी वाहनों की वजह से शहर में जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। दस अक्तूबर से शहर के जीटी रोड पर सुबह आठ से शाम आठ बजे तक भारी वाहनों के लिए नो एंट्री व्यवस्था लागू है। ताकि शहर में जाम की समस्या न रहे, लेकिन मंगलवार को यह व्यवस्था फेल हो गई। नो एंट्री एरिया में ट्रक घुस आए, जिससे जीटी रोड पर दिन भर बार-बार जाम लगता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को धनतेरस के पर्व के चलते वैसे भी बाजारों में भीड़ थी। वहीं नो एंट्री के बावजूद कई ट्रक शहर में अंदर आ गए। जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लगने लगा। जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाथी गेट के पास स्थिति और खराब हो गई। यहां सीवर लाइन कार्य के कारण एक लेन से ही वाहनों का आवागमन कराया जा रहा है। ट्रकों के आने पर भीड़ बढ़ने से यहां जाम के हालात बने रहे। टीएसआई वचान सिंह शाक्य ने बताया कि शिकोहाबाद व आगरा रोड से कुछ ट्रक अंदर चले आते हैं। इससे समस्या खड़ी हो जाती है। सुबह आठ से शाम आठ बजे तक जीटी रोड पर नो एंट्री लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें