फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट से घायल हुए ट्रक चालक की मौत

Sun, 07 Sep 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज में कायमगंज रोड स्थित तंबाकू गोदाम पर एक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से ट्रक का टायर फट गया। बाहर खड़ा चालक नागराजू करंट और टायर फटने से बुरी तरह जख्मी हो गया। शनिवार की रात सफाई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के जिला प्रकाशम के कस्बे कमभम का रहने वाला नागराजू एक ट्रक पर सेकंड चालक था। शनिवार को कस्बे में कायमगंज रोड पर एक तंबाकू गोदाम पर माल लोड करने पहुंचा था। तंबाकू लोड होने के बाद ट्रक रवाना हो रहा था। नागराजू ट्रक के नीचे खड़े होकर चालक को साइड बता रहा था। अचानक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
करंट के प्रेशर से उसका टायर फट गया। करंट लगने और टायर फटने से पास में खड़ा नागराजू बुरी तरह घायल हो गया। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में हालत नाजुक देख उसे सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई मेडिकल कॉलेज में शनिवार की रात को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें