फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गणेश विसर्जन के दौरान डूबे युवक का सुराग नहीं

Sun, 07 Sep 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन करने कछला गंगा घाट पर गए एटा के तीन युवक डूब गए। इनमें से एक युवक लापता हो गया। दूसरे दिन रविवार को भी उसका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर से लोग चार पहिया वाहन से कछला गंगा घाट गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद सभी लोग गंगा स्नान करने लगे। यहां के निवासी अर्जुन ने बताया कि वह व उसका छोटा भाई सनी और दोस्त साहिल गंगा में नहा रहे थे। सनी गहराई की ओर चला गया और तेज बहाव के कारण डूबने लगा।

उसे डूबता देख वह व साहिल बचाने लगे। गहराई व बहाव तेज होने से हम दोनों भी डूबने लगे। पता नहीं हमें किसने बचाया लेकिन सनी का कोई पता नहीं चल सका है। अर्जुन ने बताया कि परिजन को पुलिस ने बुलाया था। रविवार सुबह 4 बजे ही परिवार के साथ कछला गंगा घाट पर पहुंच गए। पुलिस हमारे सामने पूरे दिन गंगा जी में सनी को खोजती रही। शाम अधिक होने पर हम सभी घर आ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें