जैथरा। जैथरा कस्बे में परिवहन विभाग की टीम ने बिना टैक्स संचालित हो रहे एक ट्रक और तीन टेंपो सीज कर दिए। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे तीन दिवसीय अभियान के तहत एआरटीओ शिवम यादव ने टीम के साथ वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
जांच के दौरान व्यावसायिक वाहनों के टैक्स, पंजीकरण और जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इस दौरान टैक्स जमा नहीं होने और परिवहन नियमों का उल्लंघन मिलने पर चारों वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि अभियान के तहत बिना टैक्स संचालित वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य टैक्स वसूली सुनिश्चित करने के साथ ही परिवहन नियमों का पालन कराना है। उन्होंने वाहन स्वामियों से समय पर टैक्स जमा करने और जरूरी दस्तावेज पूरे रखने की अपील की। अभियान के दौरान वाहनों की जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।