फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पानी के कहर से परेशान ग्रामीणों ने जलेसर-निधौली मार्ग किया जाम

Sun, 22 Sep 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
निधौली कलां। कस्बा व आसपास के गांवों में 18 सितंबर को बारिश के बाद से हालात खराब हैं। हजारा नहर में हुए कटान से पानी लगातार आ रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने जलेसर-निधौली कलां मार्ग पर जाम लगा दिया। अफसरों के आश्वासन पर करीब 6 घंटे बाद शाम के समय जाम खुल सका।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जाम लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि 17 गांव नहर और नदी के पानी से प्रभावित हैं। किसानों की फसल डूबकर बर्बाद हो गई। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। गांवों में पानी भरने की वजह से अभी तक जनजीवन सामान्य नहीं हो सका है। इसके बावजूद मामले में लापरवाही बरतते हुए अभी तक समस्या को दूर नहीं किया गया। जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस अधिकारी पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों न जाम खोलने से साफ मना कर दिया। कहा कि डीएम आकर समस्या सुनें और मुआवजे का आश्वासन दें, तभी जाम खोलेंगे।
वहां पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अनिल चौधरी भी किसानों के साथ सड़क पर बैठ गए। फोन पर उच्चाधिकारियों से बात की और जनता को समझने की कोशिश भी की। बाद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य, एसडीएम सदर भावना विमल, तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को आश्वासन दिया, तब जाकर शाम करीब 6 बजे जाम खुल सका। तहसीलदार ने बताया कि हजारा नहर से कटान पूरी तरह रोका जा चुका है। अधिक वर्षा के चलते अरिंद नदी में अचानक से पानी आ गया है, जिससे दिक्कत हुई है। नियंत्रण करने प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें