फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गृह क्लेश से आहत बेलदार ने लगाया फंदा

Thu, 26 Feb 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/सकीट। थाना रिजोर क्षेत्र के महाराजपुर गांव में एक 32 वर्षीय बेलदार ने जमीनी विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक के बहनोई नीरज ने बताया कि टिंकू उर्फ धर्म सिंह पुत्र रामदीन देर शाम मजदूरी करके घर लौटा। यहां महिलाओं के बीच झगड़ा शुरू हो गया जिसके बाद उसके छोटे भाई मनोज से भी विवाद हो गया।
विवाद के के बाद टिंकू शौच के बहाने घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की जिसके बाद देर रात उसका शव गांव के बाहर 500 मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। मृतक के भाई के कन्हाई लाल ने बताया कि वे दोनों मजदूरी करके घर वापस लौट रहे थे। घर में महिलाओं की कहा सुनी हुई। फिर छोटे भाई से विवाद हो गया इस बात से नाराज होकर टिंकू घर से निकल गया और उसने फांसी लगाकर आत्मा हत्या कर ली।
विज्ञापन

रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया बुधवार की देर रात 12:00 बजे सूचना मिली थी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया जिसके मौके से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें