फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवागढ़ में ट्रेन का ठहराव नहीं होने से परेशानी

Mon, 01 Dec 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोगों को रेल यातायात का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक मात्र एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर का संचालन जिला मुख्यालय से हो रहा है। रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख कस्बा अवागढ़ स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव न होने के कारण यहां के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण जिले में रेल यातायात विस्तृत रूप नहीं ले सका है। यही वजह है कि लोगों को निजी वाहन या रोडवेज केसहारे महंगे किराये से यात्रा करनी पड़ती है। इतना ही नहीं एटा-कासगंज रेल लाइन निर्माण के लिए भी काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। अब कहीं आकर भूमि का चिह्नांकन हो पाया है। इससे अलावा वर्तमान में जो एक मात्र यात्री गाड़ी चल रही है, वो भी कई प्रमुख स्थानों पर नहीं रुकती है। इसके कारण लोग परेशान हैं।

प्रतिदिन सुबह टूंडला से आकर ट्रेन आगरा फोर्ट को जाती है। यह मुख्यालय से निकलकर सीधी जलेसर पर ही रुकती है। ऐसे में जिले के प्रमुख कस्बा अवागढ़ पर ट्रेन का ठहराव नहीं होता। इसकी वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा निवासी नीरज चौहान ने बताया कि अब तो कस्बा का रेलवे स्टेशन भी काफी अच्छा बन गया है। इसके बाद भी ट्रेन का स्टॉपेज न होना चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें