पुलवामा में शहीद हुए अमर सैनानियों को शहीद स्तम्भ पर एकत्रित होकर श्रद्धांजलि देते मेधाव्रत शास
- फोटो : ETAH
एटा। पुलवामा में आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर जगह-जगह कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए और सरकार से आतंकवाद के समूल नाश के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई।
भारतीय युवा मंडल संगठन के पदाधिकारियों ने ब्लॉक शीतलपुर में कैंडल जलाकर पुलवामा के शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंडल अध्यक्ष सुमित दीक्षित ने कहा कि आज के ही दिन 40 वीर सपूतों को शहीद कर दिया गया था।
प्रशांत यादव, दिनेश कुमार, सुंदरम शर्मा, आजाद सिंह, राजीव यादव, विजय यादव, विकास सक्सेना, मुकेश यादव ओर अजय वर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, अवागढ़ क्षेत्र के गांव सिकरारी में अखिल भारतीय किसान यूनियन ने दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय संयोजक संजीव यादव ने कहा कि जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा सचिन सिसौदिया, भानुप्रताप, प्रहलाद सिसौदिया, सौरभ ठाकुर, गौतम कुमार, दीपक सिह, छोटू ठाकुर, अनुज, कुलदीप आदि मौजूद रहे।