फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेक्चर रेल लाइन से गुजर गईं ट्रेनें

Thu, 31 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कासगंज-कानपुर रेल मार्ग के गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन की रेल पटरी में गुरुवार की सांय रेल यात्रियों ने बड़ा फ्रेक्चर देखा। इस फ्रेक्चर रेल लाइन से ट्रेने गुजर रही थी। कई ट्रेन इस लाइन से गुजर गईं। लेकिन रेलवे के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

यह फ्रेक्चर गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म लाइन पर पुराने मालगोदाम शेड के सामने की पटरी पर था। रेल लाइन के नीचे का हिस्सा काफी चटका हुआ दिखाई दे रहा था, वहीं ऊपरी हिस्सा भी चटका हुआ था। जिन यात्रियों की नजर उस फ्रेक्चर पर पड़ी वह देखकर चौंक गए। गुरुवार की सायं करीब चार बजे के बाद कानपुर से कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 15037 फ्रेक्चर लाइन से गुजर गई। इसके बाद कासगंज से कानपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर भी लाइन से गुजर गई। चूंकि रेलवे को इस बात की जानकारी नहीं थी, जिसके चलते ट्रेन गुजरती रहीं। यात्री मुकेश कुमार ने बताया कि रेल लाइन में काफी बड़ा फ्रेक्चर था। यह फ्रेक्चर ऐसा था कि इससे रेल हादसा हो सकता है। रेलवे प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
इज्जत नगर पीआरओ राजेंद्र सिंह से इस संबंध में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। वे तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को देंगे और इसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें