प्रशिक्षु शिक्षिक शिक्षिकाओं ने बीआरसी केंद्र पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने प्रशिक्षण के छह माह बाद भी नियुक्ति न दिए जाने पर रोष जताया।
ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि सरकार प्रशिक्षु शिक्षकों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं हैं। प्रशिक्षु शिक्षकों को छह माह का प्रशिक्षण देकर उनकी मौलिक नियुक्ति दिए जाने का प्रावधान हैं। इसके बावजूद प्रशिक्षु उन्हें नियुक्ति नहीं मिली है। ऐसे में प्रशिक्षु शिक्षकों में रोष है।
प्रशिक्षु शिक्षकों ने शीघ्र नियुक्ति दिए जाने की मांग करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो शिक्षक आंदोलन करने को विवश होंगे। इस मौके पर अक्षय यादव, अंबरीश शर्मा, जागेश्वर सिंह, मीनू शाक्य, गौरवेंद्र, कृष्ण मुरारी बंसल, गंगाराम चौहान, शिवेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, आराधना, राकेश कुमार, केपी सिंह, कपिल देव, कृष्णवीर यादव आदि मौजूद रहे। वहीं बीआरसी, फरौली पर भी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मौलिक नियुक्ति एवं मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मांग पूरी न होने पर तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर अनोज कुमार, योगेश यादव, जावेद, आभा वर्मा, आरती, प्रवेश, सौरभ वार्ष्णेय, राहुल, अमित सेेंगर, ओमप्रकाश, विजयपाल, सत्यप्रकाश, योगेश कुमार, त्रिवेणी, रमेश बाबू, हरकेश कपूर आदि मौजूद रहे।