फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करदाता व्यापारी का देश हित में योगदान: डीएम

Sat, 27 Feb 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमी कर जमा करने को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे। कर जमा करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे। कर जमा करने वाले प्रत्येक व्यापारी का देश हित में योगदान है, वह इस योगदान को जिम्मेदारी समझकर आगे बढ़ाए। यह बातें जिलाधिकारी विजयेन्द्र पाण्डियान ने वाणिज्य कार्यालय में आयोजित वाणिज्य कर के  स्थापना दिवस पर कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि जिलाधिकारी, विशिष्ट अतिथि एडीएम बीमए मिश्र, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य आरके तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि एडीएम ने व्यापारियों से कर संग्रह में योगदान देने एवं पंजीयन योग्य व्यापारियों का अधिक से अधिक पंजीयन कराने में सहयोग करने का आह्वान किया। वाणिज्य कर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के साथ है। कर या उनके विभाग से संबंधी किसी भी समस्या पर वह सीधे उनसे मिल सकते है। वाणिज्य कर विभाग को जिले में सर्वाधिक कर देने वाले भारत ऑटो के पंकज अग्रवाल, पदम अग्रवाल, श्रीजी ट्रेडर्स के गिरीश कुमार अग्रवाल को जिलाधिकारी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर डा. देवेंद्र सिंह, अरुण सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर मनोज शुक्ला, सुदेश सक्सेना, मोहम्मद जमीरुल, अजय कुमार चतुर्वेदी, अजमल खान, चंद्रशेखर,  आशिक हुसैन, टैक्सेशन बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सीए आर के बिड़ला, अनिल माहेश्वरी, रजत पचौरी, अशोक कुमार, जावेद अली, वागीज, यतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें