फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव अकबरपुर में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर निवासी जयवीर सिंह का चार वर्षीय पुत्र युवराज बुधवार की देरशाम दरवाजे के सामने खेल रहा था। गांव में मिट्टी का भराव कराने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली निकल रही थी, इसी बीच बच्चा ट्राली की चपेट में आ गया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित पिता जयवीर सिंह ने बताया है कि हादसे के बाद चालक नीरज ने ट्रैक्टर ट्राली भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, थाना रिजोर एटा-सकीट रोड स्थित गांव बीगौर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अनूप निवासी बड़ा जैन मंदिर पुरानी बस्ती एटा और भावना पत्नी कृष्णा तोमर निवासी नवीन गल्ला मंडी आगरा घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों एक कंपनी में मार्केटिंग का कार्य करते हैं। कस्बा सकीट से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। वहीं, कोतवाली देहात कमसान नहर पुल के पास स्कूटी गिरने से पप्पू निवासी लोहामंडी आगरा घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें