फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पर्यटन मंत्री आज देंगे सारस सर्किट का तोहफा

Sat, 27 Jun 2026 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य पक्षी सारस के संरक्षण के लिए जिले सारस सर्किट का निर्माण होगा। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग यह कार्य करवाएगा। इसके लिए 481.17 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है।
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज जनपद में आएंगे। वे सारस सर्किट से जुड़े कार्यों का शिलान्यास करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री भी समारोह में मौजूद रहेंगे। जनपद सारस पक्षियों के लिए जाना जाता है। पिछले वर्ष सर्दियों में इनकी संख्या लगभग 3058 पाई गई थी। सारस को प्रेम का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि इन्हें हमेशा जोड़े में देखा जाता है। इसे राज्य पक्षी का दर्जा भी प्राप्त है। इसके अलावा मंत्री जयवीर सिंह किशनी के धमियांपुर स्थित धामेश्वर धाम मंदिर परिसर में भी पर्यटन एवं विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों के लिए 264.34 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे से होगा। पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि पीयूष चंदेल ने बताया कि सरकार मैनपुरी में धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें