फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धरमपुर क्रिकेट क्लब ने पराहर क्लब को पांच विकेट दी शिकस्त

Sat, 27 Jun 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फाेटों 13 क्रिकेट से पहले टॉस के लिए सिक्का उछालते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
ज्योंती। वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान पर अर्चना गुप्ता क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए मैच में धरमपुर क्रिकेट क्लब ने पराहर क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

नगला धरमपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पराहर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 53 रन बनाए। सचिन ने 20 और रंजीत 12 रन बनाए। दुर्विजय ने चार, शोभित ने तीन और निशांत ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला धरमपुर क्रिकेट क्लब ने आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 54 रन बनाकर मैच जीत लिया। दुर्विजय ने 13, करन ने सात और शोभित ने पांच रन बनाए। पराहर क्लब के प्रबल चौहान ने दो, सचिन और रंजीत ने एक-एक विकेट लिया।
चार विकेट लेने वाले नगला धरमपुर क्लब के दुर्विजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच अंपायरिंग अभिषेक गुप्ता और रितिक यादव ने, कमेंटरी रजत और अश्विनी यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें