एटा। थाना जलेसर में महिला ने प्रवीन उर्फ छोटे यादव निवासी कुंजलपुर सहित 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि प्रवीन ने प्लाॅट दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये ले लिए। एक साल बीत जाने के बाद भी बैनामा नहीं किया। 26 मई को रुपये मांगने प्रवीन के घर गई तो उसने 3 साथियों संग तमंचे डराकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला ने बताया कि पति की मौत हो गई है। मकान बनवाने के लिए प्लॉट की तलाश कर रही थी। एक वर्ष पूर्व इस मामले में कुंजलपुर निवासी प्रवीन उर्फ छोटे यादव से मुलाकात हुई। प्लाॅट दिलाने के लिए 15 लाख रुपये में सौदा हुआ। 7.50 लाख रुपये उसने नकद दे दिए। शेष धनराशि बैनामा के वक्त देने की बात हुई। 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी बैनामा नहीं किया। रुपये वापस मांगे तो उसने कहा कि 26 मई को घर आकर ले जाना। 26 मई की शाम को उसके घर पहुंची तो बताया कि प्रवीन घर पर नहीं है। इसके पड़ोस में ही जानने वाले भूपेंद्र रहते हैं, तो वहा जाकर इंतजार करने लगी।
आरोप है कि रात के लगभग 9.45 बजे फिर से प्रवीन के घर पहुंची तो आरोपी ने अंदर बुलाया और दरवाजा बंद कर लिया। जब तक कुछ समझ पाती वहां पहले से मौजूद प्रदीप, रामनरेश और अनिल ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया। तमंचा दिखाकर यह लोग कमरे के अंदर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह इनके चंगुल से छूटकर बाहर निकली और डायल 112 पर कॉल की। इसके बाद अगले दिन सुबह थाने पहुंची, मगर कोई नहीं मिला। एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।