फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हेलीकाॅप्टर से दुल्हनिया लेने जिन्हैरा से कल निकलेगी बरात

Thu, 16 Jan 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची (एटा)। क्षेत्र के गांव जिन्हैरा की बरात उस वक्त खास हो जाएगी, जब दूल्हे को ले जाने के लिए उड़नखटोला उतरेगा। दूल्हा इसमें सवार होकर 18 जनवरी को दुल्हनिया लेने के लिए निकलेगा। यह शादी लोगों की बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी सर्वेश कुमार उपाध्याय व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय के बेटे रवि उपाध्याय की शादी 18 जनवरी को है। गांव से जिला बदायूं के गांव में बरात जाएगी। शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हे राजा रवि उपाध्याय ने हेलीकॉप्टर की बुकिंग की है।
इसके लिए पहले उन्होंने प्रशासन से अनुमति ली। इसके बाद एक निजी कंपनी से किराए पर हेलीकाॅप्टर बुक किया। हेलीकाॅप्टर लैंडिंग के लिए दोनों गांव में हेलीपेड बनाए जा रहे हैं। सर्वेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि 18 जनवरी को बरात जाएगी। 19 जनवरी को दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से गांव में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें