फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गति पर लगेगा ब्रेक, गांव पुरांव पर बन रहा टोल प्लाजा

विज्ञापन
जीटी रोड के हाईवे पर तैयार होता टोल प्लाजा। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ से मैनपुरी के कुरावली तक बन रही फोरलेन सड़क पर डामरीकरण के बाद यहां वाहन तेजी से चलने लगे हैं वहीं इनकी गति पर जल्द ब्रेक लगने वाला है। अब गांव पुरांव पर एनएचएआई टोल प्लाजा का निर्माण करा रहा है। टोल प्लाजा गांव पुरांव और मधूपुरा के बीच में बनाया जा रहा है। यहां जीटी रोड पर गुजरने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। साथ ही 20 किलोमीटर के क्षेत्र में आने वाले स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट दी गई है। टोल टैक्स से बचने के लिए लोगों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा।
विज्ञापन

जीटी पर चल रहे फोरलेन का निर्माण लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। करीब चार से पांच किलोमीटर सड़क को छोड़कर पूरे जीटी रोड पर डामरीकरण हो चुका है। इससे अब वाहन तेजी से चल रहे हैं। एटा से मलावन तक करीब चार से पांच किलोमीटर रास्ता पर ही गिट्टी पड़ी हुई है, बाकी सड़क पर डामरीकरण करा दिया गया है। इससे वाहन तेजी से चलने लगे हैं।
दो बड़े पुल का किया जा रहा निर्माण
एटा से मलावन के बीच दो बड़े पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पहला पुल छछैना नहर पर बनाया जा रहा है। यहां पर मार्च के अंत तक काम समाप्त होने की संभावना है। वहीं दूसरा पुल आसपुर चौराहे पर बनाया जा रहा है। यह पुल भी फरवरी अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

पांच छोटी पुलियों पर अभी नहीं हुआ डामरीकरण
एटा से मलावन के बीच में करीब पांच छोटी पुलियां हैं, यहां पर वाहनों को अपनी रफ्तार थामनी पड़ती है। इनके आस-पास कुछ काम शेष रह जाने की वजह से यहां पर डामरीकरण नहीं किया गया है।
एटा से मलावन तक फोरलेन का निर्माण कार्य लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। मार्च के अंत तक बड़े छोटे पुल समेत सभी कार्य समाप्त कर दिए जाएंगे। वहीं गांव पुरांव पर एक टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। यहां 20 किलोमीटर तक के स्थानीय लोगों को टोल टैक्स में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

- पीपी सिंह, डीजीएम, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें