फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा मासूम, गंभीर रूप से झुलसा

Fri, 11 Sep 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव जखा में बृहस्पतिवार की शाम घर में खेलते समय चार साल का मासूम गर्म तेल से भरी कढ़ाई में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव जखा निवासी अंकित ने बताया कि करीब चार वर्षीय बेटा आरुष बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे घर में खेल रहा था। आंगन में ही चूल्हे पर कढ़ाई में गर्म तेल रखा हुआ था। इसी दौरान सामान उठाने के प्रयास में आरुष का हाथ फिसल गया और वह गर्म तेल से भरी कढ़ाई में जा गिरा। हादसे में उसका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कढ़ाई से बाहर निकाला।
इसके बाद आरुष को परिजन जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां आरुष को मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन इकाई में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसे दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें