फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कड़ाही में खौलती सब्जी में गिरी अबोध बच्ची, गंभीर

Mon, 13 Jul 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद में शादी की खुशियाें को उस समय ग्रहण लग गया जब दूल्हे की तीन साल की अबोध भतीजी कड़ाही में खौलती सब्जी में गिर गई। बालिका के कड़ाही में गिरते ही चीखपुकार मच गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नगला उम्मेद के धर्मेंद्र के छोटे भाई की रविवार को शादी थी। शाम को बरात जाने के बाद शादी में जुटी महिलाएं सामूहिक रूप से भोजन तैयार कर रही थीं। धर्मेंद्र की पत्नी सरिता ने खौल रही सब्जी की कड़ाही चूल्हे से उतारकर नीचे रख दी। तभी अन्य बच्चों के साथ खेल रही सरिता की तीन वर्ष की बेटी चाहत दौड़ते हुए उसके पास आई। पास आते ही नन्हीं बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह कड़ाही में गिर गई। बालिका के कड़ाही में गिरते ही घर में चीखपुकार मच गई। सरिता ने उसे खौलती सब्जी से बाहर निकाला। जलन की वजह से मासूम बुरी तरह चीख रही थी, उसको बिलखता देख परिवार की महिलाएं अलीगंज के अस्पताल पहुंचीं। फोन पर खबर मिलते ही धर्मेंद्र बरात छोड़कर अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों की सलाह पर गंभीर हालत में बालिका को मेडिकल कॉलेज लाया गया।
-
शादी की औपचारिकताएं
पूरी कर वापस आई बरात
मासूम के कड़ाही में गिरने की खबर पर दूल्हे सहित परिजन का मन खराब हो गया। कुछ परिजन वापस घर आ गए तो बाकी मजबूरी में शादी की औपचारिकताएं पूरी कराने को रुक गए। बच्ची के झुलसने पर शादी में सभी रस्मों की औपचारिकताएं पूरी कर दूल्हा दुल्हन को लेकर वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें