फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जेठानी से कहासुनी के बाद देवरानी ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में जेठानी से कहासुनी के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव ढोलपुरा थाना लाइनपार, फिरोजाबाद निवासी सुंदर सिंह ने बताया कि बेटी निशा (28) का विवाह केसरपुर थाना जैथरा निवासी अरविंद यादव के साथ वर्ष 2018 में किया था। निशा की दूसरी बहन की भी शादी इसी परिवार में हुई है। अरविंद ट्रक चालक हैं। रविवार की रात निशा का अपनी जेठानी से किसी बात को लेकर विवाद और कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उसने देर रात पति के सो जाने के बाद झोपड़ी में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर लगा लिया। सोमवार सुबह जब पति अरविंद जागे तो निशा का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर सीओ अलीगंज राजेश सिंह, थाना प्रभारी जैथरा सुनील वर्मा और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। निशा अपने पीछे तीन मासूम बेटों को छोड़ गई है। इनमें पांच वर्षीय आरव, तीन वर्षीय अनुराग और पांच माह का आदित्य है। सीओ ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें