फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का फैसला

विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतर्गत शनिवार को होने वाले मतदान और मतगणना को लेकर कलक्ट्रेट पर की गई बैरीकेडिं? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिष्ठापूर्ण सीट का फैसला शनिवार को होगा। कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में निर्वाचन कक्ष बनाया गया है। जहां मतदान और मतगणना की प्रक्रिया कराई जाएगी। सपा और भाजपा के बीच कुर्सी का सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन

सपा से घोषित प्रत्याशी रेखा यादव के अलावा उनकी पुत्रवधू सोनी यादव भी प्रत्याशी हैं। जबकि भाजपा से घोषित विनीता यादव के अलावा गीता देवी भी प्रत्याशी के रूप में मैदान में नजर आ रही हैं। सपा 20 से अधिक सदस्य अपने पाले में होने का दावा कर रही है। इस तरह कुल 30 सीट वाली जिला पंचायत का चुनाव एकतरफा महसूस हो रहा है, लेकिन भाजपा के दावों को लेकर रोचकता बनी हुई है। पार्टी का कहना है कि वह भी बहुमत हासिल करने की स्थिति में है।
कुल मिलाकर दोनों दलों के दावों की हकीकत शनिवार को सामने आ जाएगी। तय किए गए चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए मतपत्र आदि तैयार करा लिए गए हैं। जबकि मतदान के बाद से मतगणना शुरू करा दी जाएगी। केवल 30 मत गिने जाने हैं, ऐसे में परिणाम आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके तुरंत बाद नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पहुंचे प्रेक्षक
मतदान और मतगणना की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग से नियुक्त किए गए प्रेक्षक प्रशांत शर्मा शुक्रवार दोपहर के समय एटा पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें