फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलक्ट्रेट से बृहस्पतिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए वाहन रैली निकाली गई। वहीं कोरोना टीकाकरण को लेकर रथ रवाना किया गया। इस दौरान सदर विधायक विपिन डेविड वर्मा ने फीता काट दोनों वाहनों को रवाना किया। इस दौरान डीएम अंकित अग्रवाल ने अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया
विज्ञापन

डीएम ने कहा एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को आपसी सामंजस्य स्थापित कर परस्पर सहयोग करते हुए एक टीम के रूप में कार्य कर सफल बनाने पर जोर दिया गया। कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाने को प्रेरित किया किया गया। डीएम ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा घर-घर जाकर बुखार के रोगियों के साथ ही खांसी एवं सांस लेने में परेशानी के लक्षण के रोगियों के विषय में जानकारी प्राप्त कर उसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर ब्लॉक मुख्यालय को भेजे।
डीएम ने कहा कि संबंधित अधिकारी यह तय करें कि कहीं भी जलभराव की स्थिति न हो। रैली कलक्ट्रेट से निकली और जिला अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर चेयरमैन मीरा गांधी, सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीआईओएस मिथलेश कुमार, एसीएमओ डॉ. राम सिंह, डीपीओ संजय कुमार सिंह यूनीसेफ से डीएमसी आलोक वर्मा, डब्लूएचओ से डॉ. रंजीता रानी, स्काउट गाइड शिक्षकगण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें