फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से तंबाकू की फसल को नुकसान

विज्ञापन
राजा का रामपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से तंबाकू की फसल के फटे हुए पत्ते। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/अलीगंज/राजा का रामपुर। अलीगंज तहसील क्षेत्र में बड़े रकबे में हो रही तंबाकू की फसल को बृहस्पतिवार को हुई ओलावृष्टि से काफी नुकसान पहुंचा है। इससे उत्पादन बेहद कम रह जाएगा। किसानों का कहना है बारिश व ओलावृष्टि से करीब 15 फीसदी फसल खराब हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर से शुरू हुई वर्षा और ओलावृष्टि अलग-अलग स्थानों पर देरशाम तक होती रही। जिससे अलीगंज क्षेत्र में तंबाकू की फसल प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से तंबाकू का पत्ता फट गया है। तंबाकू बनने की लंबी प्रक्रिया होती है। फटे हुए पत्तों से संभव नहीं होगी। उधर, शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे, जिससे सरसों, मटर व सब्जियों की फसल कर रहे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी गईं। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह मौसम रहा तो हम पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।
करीब सात हजार हेक्टेयर में होती है तंबाकू
अलीगंज व राजा का रामपुर क्षेत्र में करीब सात हजार हेक्टेयर में तंबाकू की फसल की जाती है। अलीगंज सहित जैथरा, राजा का रामपुर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम किसान इस फसल से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

दिन भर चला लुका छिपी का खेल
शुक्रवार सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे हल्की धूप के दर्शन हुए तो लोगों को ठंड से राहत मिली। जबकि दोपहर में कई बार आसमान में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। इस दौरान शीतलहर भी चलती रही। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में चार-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ यह 18 डिग्री व 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें