एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में बीमारी से तंग खराद मिस्त्री ने कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
कोतवाली नगर के शिकोहाबाद रोड चुंगी निवासी प्रवेश (45) खराद मिस्त्री था। उसके तहेरे भाई नकुल ने बताया कि प्रवेश लंबे समय से मानसिक रूप व अन्य बीमारी के चलते परेशान रह रहा था। भरतपुर व आगरा से लगातार दवा चल रही थी। पत्नी दो दिन से मायके नैनपुर गई हुई थी। वह अपने पुत्र मयंक के साथ घर पर अकेला था। सोमवार की सुबह उसने घर के कमरे में लगे कुंदे में रस्सी से फंदा लगा लिया।
पुत्र मयंक को जानकारी हुई तो चीखने लगा। उसकी चीख-पुकार की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्रवेश को मृत घोषित कर दिया। बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फिर जिला मुख्यालय भिजवाया।