फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में गिनाई केंद्र सरकार की योजनाएं

Sat, 20 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
भाजपा की तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा शनिवार को सकीट पहुंची। इस दौरान क्षेत्रभर में देश भक्ति से ओत प्रोत नारे गूंजते रहे। वहीं तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे सांसद राजवीर सिंह राजू का जगह-जगह स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शांतिनगर स्थित सांसद आवास से किया गया। इस दौरान यात्रा जीटी रोड, कचहरी रोड, जीआइसी कालोनी होते हुए सकीट पहुंची। सकीट में सांसद राजवीर सिंह ने खुद मोटरसाइकिल चलाकर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। साथ ही लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। तिरंगा यात्रा गांव काजी नगला, मैन मार्केट, पीपल अड्डा, गांव नौरंगाबाद, बहादुरपुर, बड़ाखेड़ा, नगला अमर होते हुए मलावन पर समाप्त हुई। सकीट में पूर्व विधायक अजय यादव ने सांसद राजवीर सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यात्रा में वंदे मातरम और भारत मां के जयकारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा में प्रभारी सुनील टंडन, वीरेश पाठक, वीरेंद्र वार्ष्णेय, वीरेंद्र वर्मा, भूपेंद्र चौहान, रविकांत शर्मा, संदीप जैन, दुलारे सिंह भदौरिया, कौशलेंद्र राठौर, पंकज गुप्ता एडवोकेट, पूर्व विधायक अजय यादव, विपिन दीक्षित, अमित जैन, जितेंद्र शाक्य, डिप्टी गुप्ता, मनीष सक्सेना, भूरे सविता, जितेंद्र जैन, पालिका चेयरमैन राकेश गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें