ब्राइटलैंड स्कूल में बच्चों को योग कराते प्रशिक्षक।
- फोटो : ETAH
एटा। यश योग सेवा समिति ने ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों के लिए बाल योग शिविर का आयोजन किया। जिसमें योग कराकर बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
शिविर की शुरूआत गणेश मंत्र, गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के साथ की गई। समिति प्रमुख यशवीर सिंह चौहान ने बच्चों को योग सरलता के साथ कराया। इसके बाद प्राणायाम कराए। लंबाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन और ध्यान एकाग्र करने के लिए ध्रुवासन, कमर व घुटनों के दर्द के लिए भी आसन कराए। योग शिविर का संचालन महिला प्रभारी आशु वार्ष्णेय व वीनेश जैन ने संयुक्त रूप से किया।
योग प्रशिक्षक मृदुल कांत, नीलम माथुर, नेहा माथुर, रिचा वार्ष्णेय ने योग कराने में सहयोग किया। प्रधानाचार्य गीतिका सिंह ने कहा कि इस तरह के योग शिविर लगातार चलने चाहिए ताकि बच्चे प्रसन्न व स्वस्थ बने रहें। उप प्रधानाचार्य पुष्पा तोमर, सीमा सिंह, रश्मि, संध्या, नुजहत, नीरज शर्मा, कामना, अनीता शर्मा, कल्पना, सुषमा, गरिमा, मधु गोयल, सुनीता पालीवाल, स्वाति सिन्हा आदि मौजूद रहे।