फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा मेडिकल कॉलेज में थायराइड की जांच हुई शुरू

Sun, 02 Mar 2025 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में थायराइड की जांच शुरू हो गई है। इससे मरीजाें को सहूलियत मिली है। जांच कराने के लिए निजी पैथोलॉजी की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन मरीज विभिन्न बीमारियों के पहुंचते हैं। कई मरीजों को चिकित्सक थायराइड जांच कराने की सलाह देते हैं। कॉलेज में यह जांच 3 दिन पूर्व तक नहीं हो पा रही थी। कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए सरकारी दरों की सूची लगाई। जहां मरीजों को काउंटर पर बिल जमाकर जांच के लिए सैंपल देना होता है।
विज्ञापन

3 दिन से मेडिकल कॉलेज में थायराइड की जांच शुरू कर दी गई है। पहले दिन 8 मरीजों की जांच कराई गई। दूसरे दिन भी इतने ही मरीजों की जांच हुई। यह जांच निजी पैथोलॉजी पर 1500 रुपये में होती है। रिपोर्ट भी उनको दूसरे दिन मिल पाती है। मरीज परेशान होते हैं। ऐसे में मेडिकल काॅलेज में मरीजों को सहूलियत मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें