चालान धनराशि जमा करने को एसबीआई बैंक में लगी लाइन ।
- फोटो : ETAH
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चालान जमा करने के लिए कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में तीसरे दिन भी लंबी कतार लगी रही। सुबह से ही लोगों ने बैंक के बाहर आकर लाइन लगाना शुरू कर दिया। जबकि शासन ने चालान जमा करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है उसके बाद भी लोग यहां पर लंबी कतार में खड़े नजर आए।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी अपना चालान जमा करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लंबी लाइन लगाए खड़े रहे। डीएम ने चालान जमा करने के लिए ऑनलाइन के साथ ही जन सुविधा केंद्रों पर व्यवस्था कर दी है। उसके बाद भी प्रत्याशी सुबह पांच बजे ही बैंक के बाहर चालान जमा करने के लिए लाइन में खड़े रहे। सुबह दस बजे बैंक खुली गई तो चालान जमा होने की प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह दस बजे तक बैंक के बाहर करीब 2 सौ मीटर लंबी लाइन लग गई।