फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जिले के आठ ब्लॉकों पर होगा नामांकन

विज्ञापन
पर्चा जमा होने को ब्लॉक पर लगी बैरिकेंडिंग। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार से जिले के आठ ब्लॉक परिसर में नामांकन जमा किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। पूरे दिन बैरिकेडिंग के साथ न्याय पंचायत वार काउंटर बनाए गए। वहीं मतपेटिकाओं को दुरुस्त करा कर कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय से उन्हें ब्लॉकों पर भेजा गया। वहीं ब्लॉक परिसर के दो सौ मीटर की परिधि में दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार से जिले के आठ ब्लॉक शीतलपुर, जैंथरा, अलीगंज, सकीट, मारहरा, निधौलीकलां, अवागढ़ और जलेसर में नामांकन होंगे। नामांकन की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक चलेगी। विकास खंड शीतलपुर में एडीओ पंचायत संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक पर न्याय पंचायत वार काउंटर बनाए गए हैं। बल्लियों को लगाया गया है। ब्लॉक के बाहर सड़क पर बैरिकेडिंग की गई है जिससे वाहनों का आवागमन न हो सके। कड़ी सुरक्षा में मतपेटिकाओं को भी ब्लॉकों तक पहुंचाया गया है। जहां से इन्हें मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा। वहीं प्रशासन द्वारा प्रत्याशियों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। जलेसर में एसडीएम एसपी वर्मा ने ब्लॉक जलेसर और अवागढ़ का निरीक्षण किया। जलेसर में जल निगम अधिशासी अभियंता एएस भाटी और डीपीआरओ को जलेसर और अलंकार अग्निहोत्री को अवागढ़ की जिम्मेदारी सौँपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें