फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूल की कहकर गए तीन छात्र लापता, पुलिस की 2 टीमें तलाश में जुटीं

Wed, 18 Dec 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली के गांव महापुर निवासी 3 छात्र स्कूल की कहकर गए और लापता हो गए। एक छात्र के चाचा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तलाश में पुलिस की 2 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

गांव के राजवीर सिंह निवासी महापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उनका 16 वर्षीय भतीजा प्रबल गांव के ही अपने दोस्त 17 वर्षीय योगेंद्र और 15 वर्षीय दीपक के साथ 16 दिसंबर को घर से स्कूल की कहकर निकला था।
उसी दिन मैंने इनको दोपहर 1:30 बजे सकरौली बस स्टैंड पर देखा था। यह लोग अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारी में सब जगह तलाश कर लिया लेकिन कोई पता नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

राजवीर ने बताया कि तीनों ही छात्र दोस्त हैं। जिनमें से प्रबल आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर में इंटरमीडिएट, दीपक चिश्तिया पब्लिक स्कूल सकरौली में आठवीं कक्षा का छात्र है। वहीं योगेंद्र शिकोहाबाद में बीए का छात्र है।
सोमवार की दोपहर तीनों छात्र अपने-अपने घर से स्कूल जाने की कहकर निकले थे। इनका कोई फोन भी नहीं आया है, जिसके कारण तीनों ही छात्रों के परिजन काफी परेशान हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रों की तलाश के लिए दो टीम लगाई गईं हैं। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें