फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो बाइकों की टक्कर में पुलिसकर्मी सहित तीन घायल

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती घायल। संवाद
विज्ञापन
एटा। कस्बा सकीट में रात गश्त के दौरान दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक पुलिसकर्मी सहित 3 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में महिला सहित 9 लोग घायल हुए हैं
विज्ञापन

कोबरा बाइक पर तैनात हैड कांस्टेबल अर्जुन सिंह के साथ पीआरडी जवान जमुना प्रसाद कस्बा में गश्त कर रहे थे। पीआरडी जवान जमुनाप्रसाद ने बताया कि दोनों लोग गश्त करते हुए मोहल्ला सराय में पहुंचे। तभी सामने से आ रहे युवक की बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में हैड कांस्टेबल अर्जुन सिंह और दूसरी बाइक के चालक बिलाल फारुखी के गंभीर चोटें आईं। जबकि पीआरडी जवान चोटिल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों को पुलिस की गाड़ी से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट ले जाया गया। वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
इसके साथ ही गांव भूड़ नगरिया थाना अवागढ़ निवासी कालीचरण, गांव सेंथरी थाना मलावन निवासी महावीर सिंह, नगला गुमानी कोतवाली देहात निवासी कमलेश, सिकंदरपुर थाना बागवाला निवासी नेम सिंह, गांव चाठी थाना मिरहची निवासी नरेश चंद्र, नगला राम थाना दादों जिला अलीगढ़ निवासी बृजेश, गांव चकेरी थाना ढोलना जिला कासगंज निवासी शकुंतला, गांव नसेरा थाना जैथरा निवासी सुमन और गांव नगला चंदन थाना जसरथपुर निवासी रामलली सड़क हादसे में घायल हुए हैं। इन सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें