ममेरी बहन की शादी में शामिल होने टैक्सी से आ रही थीं दो बहनें
गांव जखऊआ, थाना कुरावली (मैनपुरी) निवासी राहुल ने बताया कि बहन मनकी (20) और खुशबू लगभग दो वर्ष से गुरुग्राम में रहकर निजी कंपनी में नौकरी कर रही थीं। दोनों ममेरे भाई कृष्णा निवासी विजयदेपुर, अलीगंज (एटा) के साथ रहती थीं। 13 फरवरी को कृष्णा की बहन विनीता की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए दोनों बहनें अलीगंज आने के लिए टैक्सी तलाश रही थीं। इसी बीच भिवानी (हरियाणा) में रह रहे टैक्सी चालक सुमित से उनकी मुलाकात हुई। सुमित मूलरूप से गांव नगला बरी (मैनपुरी) का रहने वाला था। उसने कहा कि वह भी दोस्तों के साथ गांव जा रहा है, कोई दिक्कत न हो तो साथ ही चलो। इसके बाद सभी लोग शुक्रवार की रात साथ में कार से ही गुरुग्राम से निकले।
मलावन थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह लगभग 7:30 बजे आसपुर-सकीट मार्ग पर तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार गलत दिशा में खाई में गिरकर जामुन के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक सुमित और भांजा शिवम और राहुल निवासी गनेशपुरा, मनकी व खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर सभी को कार से बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सुमित, शिवम और मनकी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल और खुशबू को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें-
UP: खून से सना चेहरा और हाथ पर लिखा सनी, दिल्ली की सोनाली से मैच हुई AI फोटो; यमुना एक्सप्रेसवे पर मिली थी लाश