एटा। सड़क हादसों में बालिका सहित तीन लोगों की जान चली गई। घर के बाहर खेल रही बालिका विध्यांसी (03) निवासी मनौरा को मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। बालिका की मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। खड़ीत पुल के सुबह करीब सात बजे ट्रक मालिक को चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैभव यादव (25) की मौत हो गई। मंडी समिति के पास खाना खाकर सो रहे क्लीनर बलकार (30) को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से क्लीनर की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कोतवाली देहात के बालाजीपुरम निवासी वैभव यादव (25) ट्रक मालिक थे। वह ट्रक भी खुद ही चलाते थे। बुधवार सुबह सात बजे वह फीरोजाबाद थाना जसराना के खड़ीत पुल स्थित झपारा होटल पहुंचे। वह पैदल-पैदल सड़क पार कर रहे थे तभी रफ्तार से आते दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। लोग उन्हे जिला अस्पताल लेकर आए यहां चिकित्सकों ने उन्हे को मृत घोषित कर दिया। पंजाब थाना बोहा के गांव आलमपुर मदरा निवासी चालक अमरीक क्लीनर बलकार के साथ मंडी समिति में ट्रक में मक्का लोड कराने आए थे। मंगलवार रात करीब एक बजे दोनों कृष्णा ढाबा पर खाना खाने के बाद अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना निधौलीकलां के गांव मनौरा निवासी धर्मेंद्र की तीन वर्षीय बेटी विध्यांसी बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। सुबह करीब सात बजे दूध से भरी मैक्स पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने चालक अनूप निवासी कोयना बागवाला को पकड़ पुलिस को सौंप दिया।