फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन की मौत, नौ घायल

Thu, 26 Nov 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की रात अलीगंज रोड पर एक बोलेरो कार सामने से आए ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई और उसके बाद पलट गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार तीन की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा बुधवार रात करीब 12 बजे अलीगंज रोड पर गांव कंसुरी के पास  हुआ और इसमें बोलेरो चालक हरीश निवासी हजरतपुर, फर्रुखाबाद, सुभाष और नन्हें निवासी निवासी पंचपुरा ने मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले और घायल अलीगंज के गांव फरसौली निवासी प्रभुदयाल के बेटे विष्णु दयाल की शादी में शामिल होने थाना बागवाला के गांव कीलरमऊ गए थे। हादसे के वक्त ये शादी में शामिल होकर वापस गांव फरसौली लौट रहे थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में घायल हुए रामवीर, शीशराम, तेजसिंह, जयसिंह, महावीर, राधेश्याम निवासी पंचपुरा, होतीलाल, अंशुल, नंदराम निवासी फरसौली अलीगंज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से गांव फरसौली में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

किसान की सड़क दुर्घटना में मौत
बवासा। थाना निधौैली कलां क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक महीपाल (53) गांव नगला बंदी का रहने वाले थे और हादसे के वक्त वह अपने खेत पर जा रहे थे। गांव खिल्ली के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें