फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन को निकला डेंगू, ओपीडी में बुखार पीड़ितों की भरमार

Fri, 02 Aug 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बारिश के बाद पड़ रही तेज धूप के साथ ही तरह-तरह के रोग फैलने लगे हैं। अब डेंगू के मामले भी सामने आने लगे हैं। जनपद में तीन महिलाओं को डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें से दो का इलाज मेडिकल कॉलेज में और एक महिला का उपचार घर पर चल रहा है।
विज्ञापन


इन दिनों मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2400 से 2500 मरीज तक देखे जा रहे हैं। इसमें से 1600 से 1700 तक नए और 700 से 800 तक पुराने मरीज रहते हैं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1680 मरीजों के नए पर्चे बने। 700 के करीब मरीज पुरानी रहे। सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन विभाग के बाहर देखने को मिली। भीड़ ऐसी थी कि यहां स्वास्थ्य कर्मचारी को कुर्सी पर खड़े होकर गेट पर मरीजों के पर्चे जमा करने पड़ रहे थे। अंदर दो चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे।
चिकित्सकों ने बताया कि शुक्रवार को 385 मरीज का उपचार किया गया। इसमें बुखार के साथ सर्दी व जुकाम मरीजों की संख्या करीब 180 के आस-पास रही। इसके अलावा पेट सहित अन्य बीमारियों के मरीज रहे। उन्होंने बताया बारिश के बाद से मलेरिया और डेंगू के मामले भी सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन

मेडिसिन वार्ड में भर्ती मिरहची निवासी 45 वर्षीय वीना को 8 दिन से बुखार आ रहा था। परिजन ने बताया वह बृहस्पतिवार को यहां लेकर आए थे। जांच हुई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। शहर के मोहल्ला नन्नूमल चौराहा निवासी अलका ने बताया 3 दिन से बुखार आ रहा है। यहां जांच कराई, डेंगू पॉजिटिव आया है। भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच में लालपुर निवासी 35 वर्षीय विनीता को डेंगू की पुष्टि हुई। उसका उपचार घर पर चल रहा है।

यह करें बचाव
-घर के आसपास साफ सुथरा रखें।
- पानी बाथरूम में भरकर न रखें।
-बुखार आने पर मेडिकल से दवा लेकर न खाएं।
-चिकित्सक को दिखाकर ही दवा ले।
-रात में सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें।

-
संक्रामक रोगों की रोकथाम को लेकर लगातार स्वास्थ्य शिविर लगवाए जा रहे हैं। जिन मोहल्लों में या गांव में डेंगू पॉजिटिव आए हैं, उनके आसपास के घरों की भी पड़ताल कराई जाएगी। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें