फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीबीएसई 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए तीन केंद्र

Thu, 07 May 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सीबीएसई ने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) की परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। 15 मई को सीबीएसई की दूसरे बोर्ड की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1721 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर राजीव गुप्ता ने बताया कि सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा 15 मई को आयोजित की जाएगी। बताया कि इससे पहले स्कूलों को निर्देश दिए गए थे कि वे 20 अप्रैल तक विद्यार्थियों का एलओसी जमा करना सुनिश्चित करें। इसी अवधि में परीक्षा शुल्क का भुगतान भी अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से किया जाना था।
उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों को अपने अंकों में सुधार करना था, वे मुख्य परीक्षा के बाद दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत 1721 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 15 मई को तीन परीक्षा केंद्र सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, असिसी कॉन्वेंट स्कूल और ट्यूलिप पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 541, असिसी कॉन्वेंट स्कूल में 621 और ट्यूलिप पब्लिक स्कूल में 559 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां की जा रही है। बताया कि हाईस्कूल के लगभग 50 फीसदी विद्यार्थी दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें