एटा। अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जैथरा कस्बे में बुधवार को एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई। इसको लेकर थाने में तीन नामजद सहित 1000 अज्ञात व्यक्तियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं कोतवाली नगर में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो मामले दर्ज किए गए हैं।
बुधवार को जैथरा कस्बे में थाना क्षेत्र के गांव तरिगवां के पूर्व प्रधान वीरपाल सहित 1000 व्यक्तियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि एक पार्टी के झंडे लेकर कस्बे में रैली निकाली। रैली की अनुमति नहीं ली गई थी। इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। वहीं कोतवाली नगर के उप निरीक्षक राजकुमार ने कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव किशनगढ़ निवासी हरि सिंह पर बिना परमिशन के तेज आवाज में डीजे बजाते हुए आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इनके पास कोई अनुमति नहीं थी। वही राजकुमार उपनिरीक्षक ने अलीगंज तिराहा पर ही तेज धुन में डीजे बचाने व आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोतवाली देहात के गांव चमकारी निवासी आकाश चौहान पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।