फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चोरी के तीन आरोपी पकड़े, तमंचे-बाइक बरामद

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बाइक चोरी के तीनों आरोपी बाइक सहित। संवाद
विज्ञापन
एटा। बाइक चोरी के तीन आरोपियों को थाना जसरथपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक बाइक, तीन तमंचे और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात थाना जसरथपुर पुलिस नगला बहादुर पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय अलीगंज की और से एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। इनको रोकने का प्रयास किया तो भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हिमांशू निवासी गांव नगला जयमल, केशव निवासी नगला चंदन और भूपसिंह निवासी जटौराभान बताए। बताया कि बाइक चोरी की है, इसको अलीगढ़ से चुराया था। आरोपियो से गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है। इनके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें