फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर: हर पीएचसी पर रहेगी कंसंट्रेटर की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा था। इससे सबक लेते हुए तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। चार अस्पतालों में जहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। वहीं हर पीएचसी पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा रहेगी। 80 कंसंट्रेटर लखनऊ से भेजे गए हैं। जिन्हें ब्लॉकों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए जिला मुख्यालय पर मैटरनिटी विंग, जिला अस्पताल, अवागढ़ स्थित चुरथरा सीएचसी और बागवाला सीएचसी में ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट की स्थापना कराई जा रही है। सबसे पहले कार्य मैटरनिटी विंग और बागवाला सीएचसी पर हो रहा है। इन चारों अस्पतालों के अलावा स्वास्थ्य महकमा हर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र पर भी ऑक्सीजन की उपलब्धता की तैयारी कर रहा है। इसके लिए शासन से पांच-पांच लीटर के 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से 10-10 मशीनें बागवाला, चुरथरा, जैथरा और सकीट भेजी जा चुकी हैं। अन्य चारों स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जल्द पहुंचाने की बात कही जा रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही उन्हें सुविधा मुहैया हो सकेगी। इसके अलावा 10-10 लीटर के दस कंसंट्रेटर एक निजी संस्था ने दान किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें