एटा। थाना जैथरा में जितेंद्र सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 22 फरवरी को पीछे वाले कमरे में सो रहा था। चोर बाहर से मेरे कमरे की कुंडी बंद कर दूसरे कमरे से नकदी और जेवर चोरी कर ले गए।
जितेंद्र सिंह ने बताया कि मकान में आगे वाला कमरा बंद था। पीछे वाले कमरे में सो रहा था। 23 फरवरी की सुबह जब शौच क्रिया के लिए उठा तो देखा बाहर से कमरे की कुंडी बंद है। कमरे से बाहर न निकल पाने पर पड़ोसी बबलू को फोन करके बुलाया, तो उसने कुंडी खोली। जिसके बाद मैंने देखा आगे वाले कमरे का गेट खुला है और ताला टूटा हुआ जमीन पर पड़ा है।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और उसमें रखे हुए 50000 रुपये, दो सोने की चेन, तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, दो हाय और एक जोड़ी चांदी की पायल चोरी हो चुकी थी। थाना प्रभारी शंभू नाथ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। संवाद