फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छत काटकर चोरों ने 40 हजार रुपये किए चोरी

Wed, 03 Jun 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर के गांव नूंहखेड़ा में शराब की दुकान की छत काटकर घुसे चोर। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नूंहखेड़ा में मंगलवार देर रात चोरों ने देसी शराब के ठेके को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की छत काटकर गल्ले में रखी 40 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। घटना की सूचना पड़ोसी दुकानदार ने बुधवार सुबह दी। इसके बाद सेल्समैन ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नूहखेड़ा से पिलखतरा रोड पर देसी शराब का ठेका है। इस पर सुरेश कुमार सेल्समैन हैंं। सेल्समैन ने बताया कि मंगलवार को दिनभर की बिक्री के करीब 40,000 उसने उसने गल्ले में ही रख दिए थे और रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात चोरों ने दुकान की छत पर लगी पत्तियां उखाड़ीं और अंदर घुसकर गल्ले में रखी पूरी रकम समेटकर रफूचक्कर हो गए। सुबह पड़ोस के दुकानदार ने चोरी की वारदात की जानकारी सेल्समैन को दी। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसएचओ संजय राघव का कहना है कि तहरीर मिल गई हैं। जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें