फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उद्योग व्यापार मंडल ने मांगों के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Feb 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मंगलवार को नगर एटा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री से संबोधित ज्ञापन सांसद को दिया। नगर एटा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल राठी ने नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने सांसद राजवीर सिंह राजू भैया को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सांसद को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया 1 जुलाई 2017 से देश में जीएसटी की व्यवस्था को शुरू किया गया था। वर्ष 2018-19 तक नोटिस जारी किए गए थे। यह नोटिस अभी भी जारी किए जा रहे हैं। इससे व्यापारी परेशान हैं। उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहां बड़े पैमाने पर नोटिस दिए जा रहे हैं। धारा 61 के तहत जो नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उनको जारी न किया जाए। व्यापारियों ने 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सांसद को दिया। इस दौरान कल्लू मियां, राकेश, धर्मवीर सिंह गहलौत, कैलाश जैन, अमित गुप्ता अरआदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें