फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में आईं 50 शिकायतें, दो का निस्तारण

Wed, 04 Jan 2017 12:23 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
तहसील द‌िवस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जलेसर तहसील दिवस में सीडीओ ने 50 शिकायतों में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि  बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का हर हाल में निस्तारण हो। तहसील दिवस का कोई भी प्रार्थनापत्र सात दिन से ज्यादा पेंडिंग न रखा जाए। उन्होंने मौजा गुड़वाया के ग्रामीणों की पट्टे की पैमाइश की शिकायत पर तहसीलदार को पैमाइश के निर्देश दिए। लोहिया ग्राम अगरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि लोहिया ग्राम में अपात्र व्यक्ति शाहजहां, माया देवी को लोहिया आवास आवंटित कर दिए गए हैं, जबकि पात्रों का नाम सूची में नहीं है। सीडीओ ने बीडीओ जलेसर और डीसी मनरेगा एमएन त्रिवेदी को तत्काल मौके पर भेजकर जांच रिपोर्ट देने को कहा।

जलेसर तहसील में राशन वितरण की समस्या पर उन्होंने डीएसओ, पूर्ति निरीक्षकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, पीडी आरके गौतम, बीएसए आरके वर्मा, डीआईओएस एसपी यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत, डीपीओ अमर बहादुर सिंह, समाजकल्याण अधिकारी टीएन तिवारी समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। तहसील अलीगंज में तहसील दिवस में 25 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। वहीं तहसील एटा में एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एसडीएम रबी प्रकाश श्रीवास्तव की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 45 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें से चार प्रार्थनापत्रों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें