एटा महोत्सव में रसिया दंगल के दौरान प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : फिरोजाबाद महोत्सव में मंच पर प्रस्तुति देते प्रतिभागी।
एटा। राजकीय जिला कृषि एवं उद्योग विकास प्रदर्शनी में सोमवार को विराट रसिया दंगल का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों के बीच कड़ा जवाबी मुकाबला रहा। श्रोताओं ने इसका जमकर आनंद उठाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी अवधपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य, डॉ. रविन यादव ने किया मुख्य गायक दिनेश छंगा तथा रसिया महारथी रामवीर सिंह प्रधान के मध्य वेद शास्त्रों तथा अन्य धार्मिक ग्रंथों में उल्लिखित सूत्रों के आधार पर एवं महाकुंभ से संबंधित जवाबी मुकाबला हुआ श्रोताओं ने दोनों पार्टियों के जवाब-सवाल पर तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।
कार्यक्रम के संयोजक विशनपाल सिंह चौहान ने सभी स्थितियों का माल्यार्पण करते हुए सम्मान किया।पंकज उपाध्याय एडवोकेट, डॉ. आरएस यादव, सचिन वर्मा, राजेश कुमार वैध, प्रदीप सांवरिया, प्रशांत चौहान आदि लोग मौजूद रहे।