राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं लॉयंस क्लब के निर्देशक का स्वागत करते क्षत्रिय महासभा के पदाधि
- फोटो : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं लॉयंस क्लब के निर्देशक का स्वागत करते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी।
एटा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने उप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान एवं लॉयंस क्लब इंटनेशनल के निर्देशक जितेंद्र चौहान का स्वागत किया। सिविल लाइंस स्थित युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी के आवास पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
युवा जिलाध्यक्ष सहित अखंड प्रताप सिंह सोलंकी ने बुके तथा प्रतीक चिह्न भेंट किए। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि वह महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रही हैं। जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वह समाजसेवा के माध्यम से लोगों की सेवा करते रहेंगे। भारत ही नहीं विश्व स्तर पर लाॅयंस क्लब के माध्यम से समाजसेवा में अग्रणी रहेंगे। महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान बबलू, संरक्षक रामपाल सिंह चौहान, दिनेश प्रताप सिंह चौहान, क्रय-विक्रय समिति एटा के अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान बॉबी, नरेंद्र सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे। संवाद