फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोशाला में नहीं है संरक्षित गोवंश के लिए पर्याप्त स्थान

Sat, 17 Jan 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार को जैथरा और अलीगंज में गोशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कान्हा गोशाला जैथरा में संरक्षित गोवंश के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर असंतुष्टि जताई। कहा कि जो आस-पास की जमीन है उस पर अतिरिक्त टिनशेड बनाया जाए।
विज्ञापन

सीवीओ आरपी शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के समय गोशाला में गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए तिरपाल, अलाव और हीटर की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से दो कैमरे लगे हुए हैं जो चल रहे हैं। 25 क्विंटल भूसा, 5 बोरी दाना रखा हुआ है और गोशाला के चारागाह में बरसीम की बुवाई की गई है। उसको काटकर गोवंश को हरा चारा खिलाया जा रहा है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक मिली। यहां चार केयरटेकर कार्यरत हैं।
इसके बाद अलीगंज की आजमनगर गोशाला पहुंचे। यहां गंदगी मिली मुख्य द्वार से गोशाला तक कई स्थानों पर गोबर के ढेर लगे हुए थे। इसको हटाने का निर्देश दिया। बायोगैस प्लांट एक मां से खराब चल रहा है उसको ठीक कराने के लिए कहा। इसके अलावा नर गोवंश के लिए अलग से शेड में स्थान कराया। यहां चार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जो लगातार चल रहे हैं। पांच केयर टेकर तैनात हैं और बाकी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें