फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मारहरा मार्ग पर रोडवेज बस न होने से हो रही परेशानी

Tue, 29 Apr 2025 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन न होने से यात्री परेशान हैं। मजबूरी में ऑटो व अन्य डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर मारहरा कस्बा जिले का प्रमुख स्थान है। यहां स्थित मारहरा शरीफ घूमने के लिए विदेशों से भी काफी संख्या में लोग आते हैं। प्रतिदिन काफी लोग यहां से जिला मुख्यालय तक आवागमन करते हैं। रोडवेज बस सेवा न होने की वजह से इनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आवागमन के लिए निजी ऑटो व अन्य डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इसके कारण लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में एक बस का संचालन किया जा रहा है। अगर यात्रियों को आवागमन में समस्या हो रही है तो जल्द ही दूसरी बस भी संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

अगर बस सेवा का संचालन हो तो निगम को भी काफी फायदा होगा। शहर से लगभग 5 किमी दूर मेडिकल कॉलेज की एकेडमिक विंग तक जो लोग अन्य माध्यमों से जाते हैं, वह रोडवेज से ही सुरक्षित सफर करेंगे। इससे राजस्व बढ़ेगा। -विवेक दुबे, गोकुल विहार कॉलोनी
विज्ञापन

मारहरा शरीफ एक प्रसिद्ध स्थान है। यहां बाहर से भी काफी संख्या में लोग आते हैं। जिला मुख्यालय से रोडवेज की सेवा नियमित होना जरूरी है। बस संचालन से निगम की आय बढ़ेगी और आम जनता को भी सुरक्षित यात्रा करने को मिलेगी। -अवनीश कुमार, जीटी रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें