फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा महोत्सव में गंदगी का अंबारः  ड्यूटी लगने के बाद भी नहीं पहुंचते सफाईकर्मी, अधिकारी बने मूकदर्शक

Mon, 16 Jan 2023 08:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा महोत्सव में ड्यूटी लगने के बाद भी सफाईकर्मी नहीं पहुंचते है। इससे यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। 
 
विज्ञापन
एटा महोत्सव मैदान में लगा गंदगी का अंबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा महोत्सव की सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायतों में कार्यरत सफाईकर्मियों को लगाया गया है। लेकिन, कर्मियों के नहीं पहुंचने की वजह से यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जबकि यहां पर हर दिन तमाम अधिकारी पहुंचते हैं।

विज्ञापन


शहर के सैनिक पड़ाव में एटा महोत्सव चल रहा है। मैदान में साफ सफाई की व्यवस्था पंचायती राज विभाग को सौंपी गई है। इसकी सफाई व्यवस्था के लिए रोजाना 10 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन कर्मचारियों द्वारा सफाई नहीं की जा रही है। सेल्फी प्वॉइंट के पीछे ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मोबाइल टॉयलेट भी साफ नहीं कराए जा रहे हैं। जिसकी वजह से लोग इनका प्रयोग करने से कतरा रहे हैं। लोग खुले में ही टॉयलेट करते नजर आ रहे हैं। 

जीटी रोड निवासी जितेंद्र कुमार ने कहा कि महोत्सव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई तक नहीं कराई जाती है जबकि यहां पर आला अधिकारियों का आना-जाना रहता है। - , 
विज्ञापन


नगला भजा निवासी अनूप कुमार यादव ने कहा कि महोत्सव में लगाए गए मोबाइल टॉयलेट की रोजाना सफाई नहीं की जाती है। लोग खुले में टॉयलेट कर रहे हैं, इससे गंदगी हो रही है।  

जिला पंचायती राज अधिकारी केके सिंह चौहान ने कहा कि विभाग की ओर से रोजाना 10 सफाई कर्मचारियों की सफाई के लिए ड्यूटी लगाई गई है। अगर कोई सफाई कर्मी सफाई नहीं कर रहा है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें